मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मठिया गांव की छात्रा स्कूल जाते समय 2 दिन से गायब, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर
चील थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक छात्रा अंजलि यादव बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जाते समय लापता हो गई वह सुबह 8:00 बजे स्कूल देवपरवा के लिए घर से निकली थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची 2 दिन से लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी शुक्रवार की शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट क्षेत्रीय दरोगा प्रवीण यादव ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है