सासनी: मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति को लाठी, डंडे व सरिया से मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Sasni, Hathras | Jun 5, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जगीपुर में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति धर्मवीर पुत्र सीताराम के साथ दबंगों ने लाठी डंडे व सरिया से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंची।