गाज़ीपुर: गाजीपुर के आईटीआई ग्राउंड में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 757 जोड़ों का होगा विवाह
गाज़ीपुर जिले में 4 दिसंबर को आइटीआई ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 757 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन जिले के 16 ब्लॉकों को मिलाकर रखा गया है। इस आयोजन की जानकारी समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने दी है।