Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

नीमच नगर: मंत्री विजय शाह के 'लाड़ली बहना' पर बयान से बवाल, महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

Neemuch Nagar, Neemuch | Dec 16, 2025
भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के कथित धमकी भरे बयान को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री शाह ने कथित तौर पर कहा था कि जो 'लाड़ली बहनें' मुख्यमंत्री मोहन यादव का सम्मान करने नहीं आएंगी, उनकी योजना की जाँच रोक दी जाएगी और सहायता राशि नहीं बढ़ेगी। इस बयान को महिलाओं का अपमान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए प्रदर्शन किया।

MORE NEWS

मजदूरीके पैसे मांगनापड़ा भारी! जावदमें युवकको रातभर बंधक बनाकर थ्रेशरबेल्ट औरलाठियों से पीटने काआरोप

मजदूरीके पैसे मांगनापड़ा भारी! जावदमें युवकको रातभर बंधक बनाकर थ्रेशरबेल्ट औरलाठियों से पीटने काआरोप

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 26, 2026

एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश

पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज,जिले की 17 टीमें लेंगी भाग

नीमच,25 जुलाई 2026।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस नीमच द्वारा "एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई 2026 तक दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में जिले की 17 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी, जो खेल भावना के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएंगी।
टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिवों की बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी टीमों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की एक अभिनव पहल है।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#Nashe_Se_Duri_Hai_Jaruri
#SPNeemuch
#Neemuch
#नीमच

एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज,जिले की 17 टीमें लेंगी भाग नीमच,25 जुलाई 2026।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस नीमच द्वारा "एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई 2026 तक दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में जिले की 17 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी, जो खेल भावना के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएंगी। टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिवों की बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी टीमों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की एक अभिनव पहल है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #Nashe_Se_Duri_Hai_Jaruri #SPNeemuch #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

नीमच नगर: मंत्री विजय शाह के 'लाड़ली बहना' पर बयान से बवाल, महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की - Neemuch Nagar News