कुम्हेर: नगरपालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही, बरसात नजदीक होने के बावजूद नालियों की नहीं हुई साफ-सफाई
कुम्हेर कस्बे के लोगों ने बताया कि मानसून का समय नजदीक आ गया लेकिन अभी तक नगर पालिका प्रशासन कुंभ करणी नींद से नहीं जागा है। लोगों ने बताया कि नालियों की साफ सफाई समय पर नहीं होने से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाती है जिससे नालियों का पानी कॉलोनी में भारी रहने से आमजन को परेशानी होती है