रतनी फरीदपुर: सिकरिया PHC में प्रसव कक्ष के पास आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जहानाबाद के सिकरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार देर शाम प्रसव कक्ष के पास आग लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदा रानी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन यंत्र व बालू की मदद से आग पर काबू पाया। सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई। समय रहते कार्रवाई से मरीजों और अस्पताल की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।