चकिया: कटवा माफी केंद्रीय विद्यालय CRPF चकिया की प्रबंधन समिति में शामिल हुए डॉ. पशुराम सिंह, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कटवा माफी निवासी वृक्षबंधु डॉ. पशुराम सिंह को केंद्रीय विद्यालय CRPF चकिया की प्रबंधन समिति का सदस्य बनाए जाने पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर 02 बजे उन्हें बधाई दी। इस दौरान डॉ. सिंह ने वृक्षारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा पर जोर देते हुए सड़क निर्माण में कटने वाले पेड़ों की भरपाई के लिए अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की।