पिंड्रा: मंगारी गांव में दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई की पीट-पीटकर की हत्या, फूलपुर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
वाराणसी में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में दो छोटे भाईयों ने अपने बड़े भाई को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के साथ एक महिला को हिरासत में ले लिया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव का है।