कोंडागांव: ग्राम ठोटी मड़ानार में सड़क के बीच गिरा विशालकाय इमली का पेड़, बिजली का खंबा हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ बाधित
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत मुंगवाल के आश्रित ग्राम कोठी मड़ानार में एक विशालकाय इमली का पेड़ गिर गया है। 26 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते एक इमली का पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गया है। जिसके चलते विद्युत के पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने की आवागमन बहाल करने की मांग।