कोंडागांव: कोंडागांव के पलारी गांव में 10 वर्षीय बालक की टॉयलेट करते समय सेप्टिक टैंक भसकने से हुई दर्दनाक मौत,परिवार में छाया मातम
26 जुलाई को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली कोंडागांव के अंतर्गत पलारी गांव के नानीपदर में एक 10 वर्षीय मासूम बालक टॉयलेट करते समय मलबे में दब गया। मिली जानकारी अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण टॉयलेट की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार गिर गई। इस हादसे में बालक आकाश मांडवी पिता सुरजु मंडावी मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।