मंडला: आनंदम दुआओं के घर में खराब हो रहे कपड़ों को कचरे में फेंकवाया, दानदाताओं में नाराजगी
Mandla, Mandla | Jul 9, 2026 गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित आनंदम केंद्र की व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। दानदाताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र में जमा कराई जा रही कपड़ों एवं अन्य उपयोगी सामग्री का समुचित रखरखाव नहीं होने से बड़ी मात्रा में सामग्री खराब हो रही है। गुरुवार की चार बजे तक यहां केन्द्र को व्यवस्थित करने में लगे रहे।