संडीला: कछौना क्षेत्र में सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां, दो चचेरे भाइयों की हुई मौत
Sandila, Hardoi | May 10, 2026 कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत लखनऊ-पलिया हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो चचेरे भाइयों की जान ले ली।मृतकों की पहचान बिलग्राम कोतवाली के नन्हूपुरवा मजरा बिरौरी निवासी 20 वर्षीय शिशुपाल और उसके चचेरे भाई 19 वर्षीय शोभित के रूप में हुई है। दोनों भाई संडीला इंडस्ट्रियल स्टेट की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे।