मौजमाबाद: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जयपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण अचानक मौसम बदल गया जिसके कारण चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना -कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। जयपुर में भी आंधी के साथ बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरे। बवंडर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वही मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।