रफीगंज: रफीगंज में कारगिल शहीद दिवस पर वीर शहीद शिवशंकर गुप्ता को दी गई श्रद्धांजलि
कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर रविवार संध्या 7 बजे रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित कारगिल गैस एजेंसी परिसर में अमर शहीद शिवशंकर गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।