जगदलपुर: ग्राम पंचायत पोड़ागुड़ा में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल अधिकारों पर प्रशिक्षण, पंचायतों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया
ग्राम पंचायत पोड़ागुड़ा में बस्तर सामाजिक जन विकास समिति द्वारा संचालित चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम बस्तर के अंतर्गत शुक्रवार सुबह 11 बजे क्लस्टर स्तर पर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।