मंडला: हाई स्कूल बिंझिया सहित शहरी क्षेत्र के 295 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
Mandla, Mandla | Jun 28, 2026 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को हाई स्कूल बिंझिया सहित शहरी क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई गई। दवा पिलाने का दौर एक बजे भी जारी रहा। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बनाए गए 295 पोलियो बूथों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाई। अभियान का शुभारंभ निर्धारित समय पर किया गया।