दुमका: लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के नगर पालिका चौक पर डीटीओ जयप्रकाश करमाली के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
Dumka, Dumka | Apr 16, 2024 वैसे तो दुमका लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को मस्तदान होना है लेकिन जिला प्रशासन अभी से ही चुनाव को लेकर मुस्तैद नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम शहर के नगर पालिका चौक पर डीटीओ जयप्रकाश करमाली के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वाहनों की सघन तलाशी के साथ कागजातों की जांच की गई।