दुमका: सरैयाहाट के तमरा गांव में जमीन विवाद में मारपीट, 3 लोग घायल, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
Dumka, Dumka | Apr 16, 2024 मंगलवार को दुमका जिला के सरैयाहाट थाना के तमरा गांव में जमीन विवाद में मारपीट हो गयी। इस घटना में पिता और 2 पुत्र कुल 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनो का इलाज चल रहा है।