दुमका: लोकसभा चुनाव को लेकर बस पड़ाव में चलाया गया जागरूकता अभियान, वाहनों में लगाए गए मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर
Dumka, Dumka | Apr 16, 2024 दुमका लोकसभा में 1 जून को मतदान होना है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को दुमका बस पड़ाव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत छोटी बड़ी सभी वाहनों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाए गए।