दुमका: लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत SP कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dumka, Dumka | Apr 16, 2024 मंगलवार को दुमका के SP कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक नोडल पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सबसे अधिक महत्व है। सशक्त लोकतंत्र के लिए हर एक योग्य मतदाताओं का मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस को छुट्टी का दिन ना समझे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।