दुमका: रामनवमी को लेकर नगर थाना परिसर से निकाला गया फ्लैग मार्च
Dumka, Dumka | Apr 16, 2024 रामनवमी को लेकर दुमका प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में मंगलवार को दुमका नगर थाना परिसर से मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी इकुड़ डुंगडुंग ने कहा की असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन शक्ति से निपटेगी।