रतनी फरीदपुर: हत्या का आरोपी सदानंद साव अपने इब्राहिमपुर घर से गिरफ्तार, जेल भेजने की कार्यवाही जारी
जहानाबाद पुलिस ने शकुराबाद थाना कांड संख्या-176/26 के हत्या मामले में नामजद आरोपी सदानंद साव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उसके गांव इब्राहिमपुर स्थित घर से दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय इंद्रदेव साव का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 21 जून 2026 को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।