सोशल मीडिया की शिकायत पर एक्शन: उज्जैन के 'सरोवर रेस्टोरेंट' पर खाद्य विभाग का छापा 🍽️🚨
उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं को स्वच्छ सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्रीगंज स्थित 'सरोवर रेस्टोरेंट' का औचक निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर मिली एक शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से समोसा और कचौरी के मसालों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (भोपाल) भेज दिए हैं। मौके पर साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, मेडिकल परीक्षण और रखरखाव में मिली भारी खामियों को लेकर प्रतिष्ठान को 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006' की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी किया गया है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #FoodDepartmentAction #FreeganjUjjain #mpnews