शिकोहाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष ने फ़िरोज़ाबाद से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए तिरंगा यात्रा व प्रार्थनाओं का आह्वान किया
पहलगाम हमले के जवाब में थल, जल और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में जनसमर्थन जुटने लगा है। इस अभियान के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने शनिवार रात नौ बजे क़रीबन देशवासियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सेना के अधिकारियों को शुभकामनाएं भेजें।