शिकोहाबाद: भगवान बुद्ध जयंती पर मक्खनपुर में 12 मई 2025 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
बुद्ध शोभायात्रा समिति मक्खनपुर द्वारा शनिवार दोपहर दो बजे करीबन एक प्रेस वार्ता का आयोजन कस्बा मक्खनपुर में किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 12 मई 2025 को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम है। इसको लेकर भगवान बुद्ध की 5वीं बुूद्ध शोभायात्रा एवं धम्म समागम कार्यक्रम 12 मई 2025 को कस्बा मक्खनपुर में होगा।