भादरा में जाट समाज संस्थान ने महाराजा सूरजमल चौक पर उनकी जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। समाजजन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके साहस, स्वाभिमान व एकता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अंत में समाज की एकजुटता पर बल देते हुए आभार व्यक्त किया गया।