खुरई: खुरई में ऐतिहासिक डोहेला महोत्सव के समापन पर गायक सुखविंदर सिंह ने अपने गीतों से बांधा समा, कलेक्टर-SP रहे मौजूद
Khurai, Sagar | Jan 16, 2025 गुरुवार की रात लगभग 9 बजे खुरई के डोहेला महोत्सव का समापन हो गया, समापन पर मशहूर गायक सुखविंदर ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति दी। गानों को सुनकर सभी श्रोता झूमते नजर आए। कई तो गाना गाते हुए जमकर नाचे। लगभग दो घंटे के कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह ने दर्जनों गाने सुनाए। अभिराज सिंह ने सुखबिंदर सिंह के डांस किया। कार्यक्रम देखने कलेक्टर और sp भी पहुंचे।