थरथरी: हाँसेपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत
चंडी थाना क्षेत्र के हाँसेपुर गांव के पास मंगलवार की शाम 4 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा बलवापर गांव निवासी 22 वर्षीय धनराज बिंद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धनराज बिहारशरीफ से परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था।