सदर: वाराणसी में नीट पेपर लीक के विरोध में आप ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की, छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन
वाराणसी। देशभर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की।