खरीक: एनबीडब्ल्यू वारंट के चार आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय डीएएसजे-1, नवगछिया द्वारा एसटी संख्या 16/21 में जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर नवगछिया पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. पप्पू, मो. शमशेर, मो. बुधो और मो. मुंशी शामिल हैं। सभी तेतरी निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।