प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ नगर पालिका के उपचुनाव में 1 बजे तक हुआ 15.9 प्रतिशत मतदान, डीएम ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण
मंगलवार को नगर पालिका प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। प्रशासन ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। मतदान का प्रतिशत काफी धीमा चल रहा है। 12 बजे तक जहां 6% मतदान हुआ था। वही दिन में 1 बजे तक 15.9% मतदान होने की बात बताई जा रही है। डीएम प्रतापगढ़ संजीव रंजन भारी फोर्स के साथ कई पोलिंग बूथ का निरीक्षण कियाऔर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।