छबड़ा: सीएमएचओ ने छबड़ा अस्पताल का निरीक्षण किया, हीट-वेव वार्ड में बचाव और उपचार के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए
Chhabra, Baran | Mar 28, 2025 छबड़ा उप जिला अस्पताल का गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। इस दौरान एमआरएस की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। सीएमएचओ ने वाडों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। संवेदक को निर्देश दिया कि योजना में कार्यरत कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से एरियर भुगतान किया जाए।