छबड़ा: टाची गाँव में खलिहान पर अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की प्रशासन ने
Chhabra, Baran | Mar 28, 2025 छीपाबड़ौद उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम टांची में एक व्यक्ति के खलिहान पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर टांचा निवासी चतुर्भुज धाकड़ ने जिला कलेक्टर को परिवाद दिया। जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया और पीड़ित को न्याय दिलाने की पहल की गई।