खरगोन में माह के पहले सप्ताह में झुलसाने वाली गर्म, उमस और लू से बेचैन करने वाला जून माह के दूसरे सप्ताह थोड़ी राहत देने लगा है। पिछले दो दिनों से जिले सहित शहर में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। शहर सहित जिलें में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर शुरु होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।