खरगोन जिले में रोड के बीच गाय पर हमला करते हुए तेंदुए का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बड़वाह् क्षेत्र के सिद्धेश्वरकूट मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में तेंदुए द्वारा गाय पर हमला करते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो एक व्यक्ति के द्वारा शूट किया गया जब वह अपनी कार से गुजर रहा था।