प्रदेश के सबसे बड़े कपास उत्पादक खरगोन जिले में मई माह में लगातार बारिश व तापमान में गिरावट से गर्मी के कपास की बोवनी चल रही है। शुरुआती कपास 8 इंच का हो चुका है। उसमें निंदाई चल रही है। पिछले तीन दिनों से मानसून की हल्की बारिश से बोवनी में फिर तेजी आई। 75% तक कपास बुवाई का अनुमान है। बारिश से गर्मी के कपास की सिंचाई रोक दी गई है।