भीकनगांव जनपद सभागृह में 17और 18जून को नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण एवं पेयजल गुणवत्ता परीक्षण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के कर्मचारियों को पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने योजनाओं के सही क्रियान्वयन और संधारण की तकनीकी जानकारी दी गई|