शाजापुर। जिले में बुधवार को मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक सत्यंत्र धनोतिया ने बुधवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिन जिले में हल्के बादल छाए रहने की संभावन है।मौसम में बदलाव के चलते ठंड से कुछ राहत मिलेगी।