कानपुर: पनकी के रिटायर्ड विजिलेंस अफसर से 86 लाख की साइबर ठगी, पॉलिसी तुड़वाई, घर पर भी लोन कराने की योजना थी
ईपीएफओ के रिटायर्ड अधिकारी से 86 लाख की ठगी कर ली गई। इनकम टैक्स और सीबीआई अफसरबनकर साइबर ठगों ने उन्हें 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा।पहले 50 लाख ट्रांसफर कराये फिर 30 लाख की LIC तुड़वा दी ठगो ने घर पर रखी ज्वेलरी पर भी गोल्ड लोन करवाया और इसमें भी 6 लाख हड़प लिए। पीड़ित विनोद झा ने शनिवार 10:00 बजे पनकी थाना और साइबर थाने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।