हुज़ूर: ट्रैफिक जाम से जूझ रहा रीवा, ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए नगर निगम ने दिखाई पहल, यातायात पुलिस उदासीन
रीवा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में जहां नगर निगम ने पहल दिखाई वहीं यातायात पुलिस की उदासीनता सवालों के घेरे में है। लगभग 5 महीने पहले नगर निगम ने शहर के व्यस्तम और संवेदनशील चौराहों पर नए ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए यातायात पुलिस को पत्र लिखा था। लेकिन आज तक उस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला।