हुज़ूर: रीवा: साईं मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम की बेरहमी
रीवा नगर निगम की कार्यवाही इन दिनों आम गरीबों पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला शहर में आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले पंकज साहू का है। जिन्हें एक दिन में दो बार चालान भुगतान करना पड़ा। पहले नगर निगम की टीम ने उनकी पानी की टंकी उठाकर ले गए और कुछ ही घंटों बाद उनका पूरा ठेला ही जब्त कर लिया। पंकज साहू जैसे गरीब विक्रेता रोजाना ₹500 से ₹1000 ही की ही बिक्री कर पाते