हुज़ूर: रीवा-पुणे ट्रेन को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी, 2 अगस्त को विंध्य वासियों को मिलेगी सौगात, तैयारी शुरू
लंबे इंतजार के बाद रीवा पुणे सुपरफास्ट ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को तैयार हैं। इस ट्रेन से विंध्य क्षेत्र सीधे महाराष्ट्र के पुणे से जुड़ जाएगा जो शिक्षा और रोजगार का एक बड़ा केंद्र है। शुरुआत में यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी जिससे छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई में इस ट्रेन की घोषणा की थी ।