गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर के बाहर देर रात गिरे चार पोल, लोगों का कहना- ट्रक ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
गोरखनाथ मंदिर के दूसरे गेट के बाहर सोमवार देर रात करीब 2 बजे सड़क किनारे लगे चार बिजली के पोल टूटकर जमीन पर गिरे मिले।देखते ही देखते घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आने लगी।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोलों में टक्कर मार दी थी।लोगों के मुताबिक,टक्कर इतनी तेज थी कि चारों पोल टूट कर सड़क किनारे जा गिरे।