*शाम्हो में बाढ़ का कहर सड़कों पर पानी,घरों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट* गंगा और क्युल नदियों के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी से शाम्हो प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो चली है। मंगलवार को पांच बजे शाम तक शाम्हो-सूर्यगढ़ा मुख्य सड़क पर मोनिया ढ़ाब के पास पानी चढ़ गया, वहीं गैस गोदाम से टोटहा-अकहा मार्ग पहले ही जलमग्न हो चुका है।