मटिहानी से शाम्हो के लिए गंगा के रास्ते चली नाव तेज़ लहरों में घंटों फंसी रही। जानकारी अनुसार मंगलवार को करीब बारह बजे दिन में बेगूसराय जिला मुख्यालय और अन्य जगहों से आ रहे यात्रियों को लेकर मटिहानी गंगा घाट से चली नाव बिच गंगा नदी में तेज बहाव और लहरों में हिचकोले खाने लगी। लहरों के साथ ही पानी नाव में भी आ रही थी।