शाम्हो अकहा कुरहा: गंगा-क्युल नदी के बढ़ते जलस्तर से शाम्हो में बाढ़ का खतरा, खेत जलमग्न, आवागमन प्रभावित
गंगा-क्युल के बढ़ते जलस्तर से शाम्हो में बाढ़ का खतरा, खेत जलमग्न, आवागमन प्रभावित गंगा और क्युल नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदियों का बढ़ता जलस्तर निचले इलाकों के खेतों में पानी भरने का कारण बन रहा है। स्थानीय किसानों के अनुसार, रविवार को पांच बजे शाम तक जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है।