पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 मार्च 2026 का है,जब पीड़िता को जबरन वाहन में डालकर ले जाया गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर सूचना पर आरोपी सचिन योगी को पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है।सोमवार शाम 4 बजे मिली सूचना।