विभूतिपुर: विभूतिपुर बीडीओ और सीओ के लिखित आश्वासन उपरांत प्रखंड परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त
विभूतिपुर प्रखंड परिसर में पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार ने 12 जुलाई को अनिश्चित कालीन अनशन शुरु किया था। यह अनिश्चित कालीन अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। बीडीओ चंद्रमोहन पासवान और अंचलाधिकारी रंधीर रमण ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इनके द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद अनशनकारी और उनके समर्थक मानें हैं।