देहरादून: उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष, वार्ड, दवाई काउंटर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गये हैं।