कौंच: जवाहर नगर में घर के बाहर पानी भर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने काटा, सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती
Konch, Jalaun | Jul 3, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी जुवैदा (64) पत्नी स्वर्गीय इस्माइल को शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर हैंडपंप से पानी भरते समय सांप ने काट लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।